कोलारस - कोलारस तहसील क्षेत्र के लेवा गांव में हीरामन बाबा मंदिर पर पीलिया रोग ठीक हो जाने की मान्यता है। लोग पीलिया हो जाने पर हीरामन बाबा के नाम का बंध लगा लेते हैं यह बंध मेले के समय खोला जाता है यही वजह है कि लोग गणेश चतुर्थी पर लगने वाले सबसे बड़े मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देश के समीपवर्ती राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, मुम्बई व अन्य शहरों से श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचे
इसी अवसर पर खरई बैरियर के पास उमाचरण धाकड़ खरई सरपंच एवं उनके परिवारजनों द्वारा लेवा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया एवं उनके रुकने एवं पानी की उचित व्यवस्था की गई करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया साथ ही हाइवे से गुजरने वाले वाहनों बसों एवं ट्रकों को रोककर भी प्रसाद वितरित किया गया अगाध आस्था से जुड़े होने के कारण उमाचरण धाकड़ धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर समय-समय पर सहयोग करते रहते हैं
Tags
कोलारस

