बजरंग दल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. हिंदूवादी संगठन ने कहा कि कानूनी मशविरा लेकर दिग्विजय पर मानहानि का दावा करेंगे. असल में, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेकर काम करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर बीजेपी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. एक कार्यक्रम में शिरकत करने भोपाल आए सोहन सोलंकी ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह ने भिंड में उन्होंने जो बोला है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और उनकी बात का खंडन भी करता हूं'.