महादीपोत्सव के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की अर्पण ग्रामीण विकास संस्था समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनायें एवं सहयोग के लिए धन्यवाद। विनम्र अपील जनभागीदारी एवं जबावदारी हेतु। मिलावटी जहर से आप को तथा हमारे अपनों को बचायें। पटाखों की जानकारी हमारे नन्हे छोटे से बडे बच्चो को दें। क्योकि माता-पिता से अच्छा इस जबावदारी के लायक कोई और नहीं। निवेदन है, समय निकायें, हमारे नन्हों से समझाइश दें। इस कदम से आगजनी एवं जनहानि की घटनाओं से बचा जा सकता है। बच्चों को समझाना माता-पिता का दायित्व है। प्रदूषण - इस पहल से प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ अपराधों एवं अन्य दुर्घटना से मुक्ति मिलेगी। समानता एवं न्याय- भेदभाव, ऊंच-नीच एवं असमानता को समाप्त किया जा सकता है एवं स्वाभिमानपूर्वक जीने का माहौल बनाना है। गरीबी उन्मूलन- जल, जंगल और जमीन पर समुदाय के अधिकारों से टिकाऊ आजीविका सुनिश्चित की जा सकती है। हिंसा मुक्ति - शान्ति एवं खुशहाल प्रदेश बन सकता है। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आपका समझाना सार्थक होगा।
विनम्र अपील
मेरा अपना मानना है कि माता-पिता से बढकर इस पहल को सार्थक बनाने के लिए कोई अन्य व्यवस्था हो ही नही सकती। बच्चों को माननीय बापू का पाठ पढाने, हिंसा से अहिंसा की ओर छोटी सी पहल के लिए- अर्पण ग्रामीण विकास संस्था समिति आपकी आभारी है। सहयोग के लिए धन्यवाद।
भगवान सिंह रावत
जिलाध्यक्ष, जिला शिवपुरी
Tags
कोलारस