पूरनखेडी टोल मैनेजर ने कर्मचारी के साथ की मारपीट



कोलारस-हमेशा विवादों में रहने वाला पूरनखेड़ी टोल टैक्स एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गया है और इस बार टोल मैनेजर महेंद्र तोमर ने टोल के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर टोल पर हो रही चोरी को उजागर करने वाले कर्मचारी विनोद पाल के साथ मारपीट की और उसे टोल से भगा दिया है। जिसकी शिकायत पीडि़त टोल कर्मचारी विनोद पाल ने थाने में शिकायती आवेदन देकर की है और इस मामले को लेकर उसने एसपी से शिकायत करने की भी बात कही है। पीडि़त टोल कर्मचारी विनोद पाल ने मोबाइल पर चर्चा के दौरान बताया कि पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों को मोटी रकम लेकर चोरी छिपे निकाला जाता है जिसकी जानकारी दिल्ली में मौजूद कंपनी के एमडी विनोद मलिक को लगी तो उन्होंने 23 सितम्बर को मुझसे फोन कर पूरी जानकारी मांगी, लेकिन मैने सिर्फ उन्हें यह बताया कि चोरी से गाडियां तो निकल रही हैं, लेकिन यह जानकारी नहीं है कि इन गाडियों को कौन निकाल रहा है। इसकी जानकारी जब टोल मैनेजर महेंद्र तोमर, शिफ्ट इंचार्ज संजू गोस्वामी, श्यामसुंदर और दीपक उपाध्याय को लगी तो उन्हें ऐसा लगा कि मैंने उनके नाम बता दिए हैं और इसी बात को लेकर 23  तारीख की रात मेरी डयूटी खत्म होने के बाद टोल  मैनेजर महेंद्र तोमर ने लोकेंद्र, संजू गोस्वामी, नीरज गोस्वामी और अमन गोस्वामी के  साथ शराब के नशे में उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर दी। साथ ही उससे कहा कि तेरी नौकरी आज से खत्म और कल से अब तू टोल पर दिख मत जाना। पांचों लोगों ने उसकी लात घूसों से मारपीट की जिससे वह चोटिल हो गया। इसकी शिकायत उसने कोलारस थाने में की, लेकिन अभी  तक उन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए वह एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए एसपी राजेश सिंह चंदेल से शिकायत करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म