प्रदेश में कांग्रेस की सरकार, विधायक एवं सांसद भाजपा के होने के कारण कैसे होगा कोलारस क्षेत्र का विकाश


कोलारस- बदरवास तहसीलों की हम बात करें तो देश को आजाद हुये 73 वर्ष बीत चुके है। किन्तु कोलारस एवं बदरवास के लोग मूल भूत समस्याओं से जूझ रहे है। हालात इतने खराब है। कि मध्यम वर्ग के लोगों को कोलारस एवं बदरवास में बस से यात्रा करने के लिये बस स्टेंड तो दूर की बात है। महिलाओं को बस का इन्तजार करने के लिये बैठने को जगह तथा शौचालय तक की व्यवस्था तक 73 साल के आजाद भारत में कोलारस एवं बदरवास में नहीं है। इतना हीं नहीं खेल के मैदान से लेकर पार्क एवं मुख्य मार्ग की सडकें चलने लायक तक नहीं है। नेता विकाश के कितने भी दावे करें यदि कोलारस एवं बदरवास में अनाज मंडी न हो तो लोगों के पास जीवन यापन करने की समस्या पेैदा हो जायेगी। वर्तमान में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। और क्षेत्र के विधायक एवं सांसद भाजपा के होने के कारण हम उनसे विकाश की या उदयोग धंधो की उम्मीद भी ज्यादा भी नहीं रख सकते कुल मिलाकर प्रदेश में विपक्ष की सरकार होने के कारण कोलारस एवं बदरवास का विकाश आने वाले 4 वर्षों होगा इसकी उम्मीद कम ही नजर आती है। 

बॉक्स 
प्रदेश सरकार एवं कोलारस नगर अध्यक्ष से सिंधिया की नाराजगी बन सकती है कोलारस के विकाश में रोडा

कोलारस नगर की हम बात करें तो विकाश के मामले में कोलारस की हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। कोलारस नगर से होकर पूर्व में हाईवे गुजरता था जिसके वायपास चालू हो जाने के बाद एक मात्र मुख्य मार्ग गढढो की मरम्मत करके मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर जैसा मार्ग दिखता है। सिंध से पानी की लाईन आने के बाद भी नगर के कई मौहल्लों में एक दिन छोडकर पीने का पानी नसीव हो रहा है। जैसे की इन्द्रा कॉलोनी, इसी क्रम में नगर को खुले में शौच मुक्त दिखाकर शासन से संस्था द्वारा पुरस्कार राशि भी प्राप्त कर ली है। जब कि नगर के गुढा मार्ग पर प्रतिदिन सैकडों महिला पुरूष खुले में शौच करते है। जिन्होंने गुढा मार्ग को शौच मार्ग बना दिया है। जहां सुबह एवं शाम के समय राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। यही हाल जगतपुर के पुराने पुल का है। जहां से मीट विक्रेताओं के मैन रोड पर आ जाने के  कारण मंदिर जाने वाली महिलाओं को नाक बंद करके गुजरना पडता है। कोलारस नगर में बस स्टेैन्ड तो दूर की बात है। प्रतिक्षालय के पास महिलाओं को शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। कोलारस में खेल के मैदान,घुमने के लिये पार्क एवं एडीजे न्यायालय की वर्षों पुरानी मांग का कभी हल होगा इसकी उम्मीद कम ही नजर आती है। क्योंकि कांगे्रस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेश सरकार से नाराजगी एवं विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में कोलारस नगर से करीब 1700 मतो ंसे मिली कांग्रेस को हार के बाद सिंधिया नगर अध्यक्ष से नाराज चल रहे है। जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कोलारस नगर की वर्षों पुरानी बस स्टैंड, खेल के मैदान एवं पार्क की मांग कांग्रेस सरकार होने के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही है। कोलारस को विकाश की गति पर लाने के लिये तथा नगर को कच्चे मकानों, खुले में शौच, सिंध से पानी, चलने लायक रोडों एवं वेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये उदयोग धंधों को स्थापित करने के लिये कांग्रेस नेता सिंधिया की प्रदेश सरकार से नाराजगी दूर होने तथा नगर अध्यक्ष के साथ पूर्व जैसे संबंध स्थापित होने तक कोलारस का विकाश 12 करोड की योजना प्रदेश में सरकार न होने के बाबजूद भी सिंधिया प्रदेश में सरकार होने के बाद भी दें इसके लिये सिंधिया को पावर एवं नगर अध्यक्ष से वेहतर संबंध बनाने तक नगर के लोगों को इंतजार करना पड सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म