ए.ई. ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा बताकर ग्वालियर में शासकीय बाहन का करते दुरूपयोग


कोलारस - पीएचई विभाग कोलारस में पदस्थ एई एसके लहारिया विभाग के आदेश अनुसार कोलारस में पदस्थ है। जबकि उन्होंने अपने प्रभाव के चलते अपना अटैच मेैन्ट शिवपुरी करवा रखा है। कोलारस डीवीजन अटैच मैन्ट के सब इंजिनियर से लेकर अपना टाईमपास करने वाले सब इंजिनियरों के सहारे कोलारस एवं बदरवास डीवीजन के हैण्ड पम्प एवं जलावर्धन योजना से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मेें फैल पडी नल जल योजना कागजो में संचालित हो रही है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के विधायक होने का लाभ अन्य विभागों से साथ - साथ कोलारस पीएचई विभाग के एई एवं सब इंजिनियर से लेकर स्टोर कीपर सभी मिलकर नवीन नल कूप उत्खन्न से लेकर मरम्मत के लिये आने वाला बजट डकार रहे है।  कोलारस में पदस्थ एई लहारिया शिवपुरी का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ-साथ कोलारस सब डीवीजन में लगी प्राईवेट बुलैरो कार क्रमांक एमपी 33 सी 8370 का उपयोग कोलारस में हैण्ड पम्पों की देख रेख करने के नाम पर अपने ग्वालियर स्थित सागर पेराडाईस कैम्पस काली ब्रिज रोड गोला का मंदिर मुरार ग्वालियर स्थित अपने मकान के ठीक सामने अवकाश के दिन शुक्रवार से लेकर सोमवार तक अपने निजी उपयोग में रखते है। जिसकी वीडियों एवं फोटो ग्वालियर की मीडिया द्वारा हमे उपलब्ध कराये गये है। उक्त बुलैरो बाहन का एई द्वारा निजी उपयोग किया जाता है। जबकि लौगबुक में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा दिखाकर भुगतान निकाला जाता है। कोलारस पीएचई विभाग में बुलैरो बाहन से लेकर नल कूप उत्खन्न, पाईप, मोटरें एवं बंद पडी नल जल योजना से लेकर हैण्ड पम्पों की गहराई नाप ली जाये तो घोटाले पर डला पर्दा हट जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म