कोलारस - बदरवास - परिवर्तन सतत प्रिक्रिया है इसलिए विचार परिवर्तन से जीवन परिवर्तन के ध्येय के साथ मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिलान्तर्गत बदरवास नगर में वर्ष 2012 से संचालित बीटी स्कूल के लिए वर्ष 2019 अनेकानेक उपलब्धियों से भरा रहा। वर्ष की शुरुआत में स्कूल के बार्षिक उत्सव अर्थ ऑफ बीटी में भारत की वंडर गर्ल जान्हवी पवार एवं स्थानीय विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सकारात्मकता, राष्ट्रीयता, ज्ञान, कौशल, मुस्कुराहट व श्रेष्ठ भारतीय जीवन मूल्यों के प्रेजेंटेशन्स को मेट्रोपोलिटन सिटी के बच्चों से बेहतर बताकर प्रोत्साहित किया और अन्य स्कूलों को अनुशरण करने हेतु सीडी बनाकर देने को कहा। मई में बीटी के संचालक घनश्याम शर्मा ने भारत के गूगल बॉय कौटिल्य पंडित के पिता शिक्षक द्वारा हरियाणा में संचालित स्कूल में सेमिनार और स्टॉफ ट्रेनिंग देकर शिक्षा जगत में बीटी स्कूल और बदरवास का नाम रोशन किया। जुलाई माह में बीटी स्कूल बदरवास को पिछले 7 वर्षों में सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ठ शैक्षणिक परिणाम के लिए दिल्ली में देशभर के शिक्षाविदों के बीच राष्टï्रीय स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई छोटी ब?ी उपलब्धियों के बीच नबम्बर माह में बीटी का ट्रेड मार्क रेजिस्ट्रेशन हो गया है। बीटी स्कूल को अब संपूर्ण भारत में इस ट्रेड मार्क को प्रयोग करने का एकाधिकार प्राप्त हो गया है। स्कूल प्रबंधन की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति या संस्थान बीटी नाम का प्रयोग नहीं कर पायेगा।गौरतलब है कि बीटी या ब्रेनट्रांसफॉर्मर्स के नाम के साथ इसके स्लोगन वेकअप राइज लर्न स्माइल को भी ट्रेड मार्क रेजिस्ट्रेशन में शामिल किया गया है। बीटी का यह स्लोगन कठोपनिषद के मंत्र उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य बरान्निबोधत का इंग्लिश वर्जन है जिसको हिंदी में युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी ने उठो जागो लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत के रूप में विश्व तक प्रसारित किया था। बीटी के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम शर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि अभी तो बीटी रूपी विचार अंकुरित हुआ है अब यह विराटता प्राप्त करने के लिए तैयार है। भारत के गूगल बॉय के पिता सतीश शर्मा एवं ब्रेनट्रांसफॉर्मर्स घनश्याम शर्मा द्वारा वंडर किड्स प्रोग्राम के तहत बच्चों का मनोवैज्ञानिक अध्यन कर उनकी प्रतिभा निखारने के लिए वंडर किड्स प्रोग्राम चलाया जा रहा है जो पूरे भारत में अनोखा है।
Tags
कोलारस
