आपने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' देखी होगी जिसमें अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सलमान खान से करवाने ले जाते हैं. हालांकि फिल्म के अंत में पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ पति के साथ ही रहने का फैसला करती है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में भी ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां एक पति अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवाने जा रहा है ताकि वो खुशी से रह सके. मामला भोपाल के कोलार इलाके का है, जहां करीब सात साल पहले एक फैशन डिजाइनर महिला की शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी.
प्रेमी से नहीं हो पाई थी शादी
शादी के बाद सब ठीक चल रहा था. उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन एक दिन पति-पत्नी के बीच पत्नी के पुराने प्रेमी की एंट्री हो गई.
दरअसल, शादी से पहले संगीता (बदला हुआ नाम) जिस युवक से प्रेम करती थी, उससे शादी नहीं हो सकी. संगीता के पिता ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर महेश (बदला हुआ नाम) से उनकी शादी करवा दी.
प्रेमी के वियोग से पसीजा प्रेमिका का दिल
शादी के कुछ साल बाद संगीता को पता चला कि उनके वियोग में प्रेमी ने अब तक शादी नहीं की है. इसके बाद संगीता का झुकाव फिर से अपने पुराने रिश्ते यानी प्रेमी की ओर बढ़ने लगा, और इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी बढ़ने लगा. अब स्थिति यह है कि संगीता इस हद तक अपने प्रेमी को चाहती हैं कि वो उसके लिए अपना घर-परिवार तक को छोड़ने को तैयार हैं.
आपने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' देखी होगी जिसमें अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सलमान खान से करवाने ले जाते हैं. हालांकि फिल्म के अंत में पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ पति के साथ ही रहने का फैसला करती है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में भी ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां एक पति अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवाने जा रहा है ताकि वो खुशी से रह सके. मामला भोपाल के कोलार इलाके का है, जहां करीब सात साल पहले एक फैशन डिजाइनर महिला की शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी.
प्रेमी से नहीं हो पाई थी शादी
शादी के बाद सब ठीक चल रहा था. उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन एक दिन पति-पत्नी के बीच पत्नी के पुराने प्रेमी की एंट्री हो गई. दरअसल, शादी से पहले संगीता (बदला हुआ नाम) जिस युवक से प्रेम करती थी, उससे शादी नहीं हो सकी. संगीता के पिता ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर महेश (बदला हुआ नाम) से उनकी शादी करवा दी.

Tags
मध्यप्रदेश