कोलारस - कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में जब भी कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि से लेकर भोपाल की टीम स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में आती है। उनकी निगाह केवल सफाई की ओर होती है। जबकि स्वास्थ्य केन्द्र के हालात यह है कि यहां एमएलसी, साधारण डिलेवरी, पीएम एवं मामूली बीमार मरीजों को छोडकर शेष मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक एवं संशाधनों के अभाव में सीधा रैफर टू शिवपुरी किया जाता है। जबकि कमीशन से लेकर घोटालों की कहानी किसी से छिपी नहीं है। यहां शासन से आने वाले सभी बजटों में लोकल दुकानदारों के फर्जी बिल लगाकर भुगतान निकालने की परम्परा जारी है। साथ ही कमीशन की स्थिति यह है कि खून जांच करने से लेकर बाजार से आने वाली दवाओं , भर्ती मरीजों के लिये मिलने वाले भोजन, डिलेवरी के लिये आने वाली महिलाओं से लेकर स्वास्थ्य विभाग में लगे बाहनों तथा जेल में बंद मरीजों के लिये मिलने वाले बजट तथा दवाओं में तक कमीशन का खुला खेल खेला जाता है।
Tags
कोलारस
