
तमिलनाडु में मानवता को शर्मसार कर देने वाली ऐसी घटना सामने आई है जो ना सिर्फ नारी सुरक्षा के तमाम दावों की कलई खोलती है, वहीं ये भी बताती है कि हवस में नर पिशाच किस हद तक अंधे हो जाते हैं.
दरिंदों ने कब दिया वारदात को अंजान?
कुड्डालोर जिले के नेइवेली की रहने वाली 32 वर्षीय महिला बीते शुक्रवार को किराना का सामान लेकर दुपहिया वाहन पर अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी. रिश्तेदार ने रास्ते में पेशाब करने के लिए दुपहिया वाहन सड़क पर रोका और किनारे में चला गया. तभी वहां पांच नर पिशाचों ने महिला को सड़क पर अकेला खड़े देखकर घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे. हालांकि महिला का रिश्तेदार उसे बचाने के लिए आया. लेकिन पांचों ने उसे बुरी तरह पीट कर वहां से भगा दिया.
बारी को लेकर हुई झगड़ा तो साथी को मारी गोली
आरोप के मुताबिक फिर महिला को वो पांचों निर्जन स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. इसी दौरान पांचों में पहले रेप करने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ और साथियों ने ही उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली कांड के बाद चारों दरिंदे महिला को वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. महिला ने बाद में होश में आने पर पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस तत्काल महिला को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल ले गई.
Tags
देश