नई पार्टी बना सकते हैं सिंधिया? समर्थक विधायक ने किया ये दावा

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो-GettyImages)
महाराष्ट्र में एक ओर जहां राजनीतिक उथल-पुथल थमता दिख रहा है तो मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के आसार बनते दिख रहे हैं. लंबे समय से नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी नई पार्टी बना सकते हैं. यह दावा सिंधिया के समर्थक विधायक सुरेश राठखेड़ा ने किया है.
शिवपुरी जिले की पोहारी से विधायक सुरेश राठखेड़ा का कहना है कि सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि श्रीमंत महाराज साहब (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस छोड़ेंगे. अगर वह पार्टी छोड़ते हैं तो भी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. ऐसा होने पर वह अपनी नई पार्टी बना सकते हैं.
Pohari MLA Suresh Rathkheda: First of all, I don't think Srimant Maharaj Sahab (Jyotiraditya Scindia) will leave Congress as I do not think he will ever join another party. He can start his own party, such is his strength in Madhya Pradesh. 1/2 (27.11)

View image on Twitter

16 people are talking about this
उन्होंने आगे कहा कि उनकी ताकत मध्यप्रदेश में है. अगर वह नई पार्टी बनाते हैं तो सबसे पहले मैं ज्वॉइन करूंगा. पार्टी सर्वोच्च है, लेकिन मेरे लिए सिंधिया साहब पहले आते हैं. आज मैं जो कुछ भी हूं वो सब उनकी बदौलत ही है.
ज्योतिरादित्य ने ट्विटर पर बदला अपना स्टेटस
सोशल मीडिया में मध्यप्रदेश के पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राठखेड़ा को यह कहते सुना जा सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया वो शक्ति हैं, जो जिस दिन चाहेंगे उस दिन पार्टी खड़ी कर सकते हैं.  कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर सिंधिया कोई नई पार्टी बनाते हैं, तो वो उनके साथ जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म