हरीश भार्गव, शिलकुमार यादव, रोहित वैष्णव,शिवपुरी - कोलारस - बदरवास - भाजपा मण्डल की चुनाव प्रक्रिया सम्पन हो जाने के बाद जिले में 23 में से 4 मण्डलों को छोडकर शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा भाजपा संगठन द्वारा कर दी गई है। शेष 4 मण्डलों की घोषणा एवं जिला प्रतिनिधि के लिये भेजे गये सदस्यों को मिला कर कुल 46 भाजपा के मण्डल एवं जिला प्रतिनिधियों की आम राय अथवा मतदान के द्वारा भी भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया जायेगा। भाजपा संगठन के अनुसार जिला अध्यक्ष के लिये आम राय इसी महिने 30 तारीक को कराये जाना है। देखना है भाजपा संगठन शेष 4 मण्डल अध्यक्षों की घोषणा जिला अध्यक्ष के लिये होने वाली आम राय के पहले करते है अथवा जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद कुल मिलाकर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये होने वाले चुनाव से पूर्व यह चर्चा जोरो पर है। कि क्या सुशील रघुवंशी के बाद भाजपा का जिला अध्यक्ष कोलारस विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता चुना जायेगा अथवा दूसरी विधानसभा का इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है। सुशील रघुवंशी के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिये उम्मीदवार हो सकते है। जिनमें से अंतिम समय तक एक दर्जन में से कितने कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की दौड में बने रह पाते है। इसका पता तो 30 नवम्बर को ही चल पायेगा ।
बॉक्स
कोलारस विधानसभा क्षेत्र से जुडे एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता भर रहे है जिला अध्यक्ष की दम
भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये सर्ब सम्मति से आम राय बनती है अथवा मण्डलों की तरह 46 मतदाताओं से तीन-तीन नाम मांगकर जिला अध्यक्ष की घोषणा भोपाल से आरएसएस,नरेन्द्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया की राय के अनुसार होती है। इसके लिये जिला अध्यक्ष की घोषणा अगले माह दिसम्बर तक हमे इन्तजार करना पड सकता है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से जुडे करीब एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की रेस में दिखाई दे रहे है। जिनमें सुरेन्द्र शर्मा मढवासा वाले , जितेन्द्र जैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रामस्वरूप रिझारी पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आलोक बिंदल भाजपा नेता, धनपाल यादव जिला अध्यक्ष भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा, गुरूप्रीत सिंह चीमा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोलारस, राजकुमार खटीक भाजपा नेता, विपिन खैमरिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोलारस, कल्याण सिंह यादव बांसखेडा वाले, अपतार सिंह यादव वारोद वाले, रामजीलाल धाकड कार्या वाले, शिवकुमार सिंह चौहान राजगढ वाले कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उन कार्यकर्ताओं में शामिल है। जोकि भाजपा से जिला अध्यक्षी की दावेदारी पेश कर सकते है। इन भाजपा कार्यकर्ताओं में सभी 50 वर्ष उम्र के बंधन के अंदर है। इस कारण यदि सुशील रघुवंशी वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष के बाद यदि पुन: कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता के पास जिला अध्यक्षी रहती तो इनमें से कोई भी एक हो सकता है। और यदि जिला अध्यक्षी दूसरी विधानसभा के खाते में जाती है। तो ऐसी स्थिति में जिला प्रतिनिधि कार्यकार्ताओं के अलावा इन कोलारस के कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारणी में स्थान अवश्य मिल सकता है।
Tags
कोलारस