
श्री धरणीधर समिति के द्वारा कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमे शिवपुरी की महिला ईकाई की अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद स्कूल पोहरी की संचालिका शशि भरत सिंह धाकड को बनाया गया है, श्री मति धाकड ने कहा कि श्री धरणीधर समिति के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे महिला इकाई के अध्यक्ष बनाया सभी को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करती हूं। जिलाध्यक्ष सुनील भानगढ़, पवन धाकड बगवासा, गजेंद्र वर्मा पत्रकार, भरत सिंह धाकड, भानूप्रताप सिंह धाकड, हरिकिशोर धाकड, नरोत्तम मारौरा, रणबीर सिंह (शिक्षक) मुरैना, शिवकुमार धाकड आदि ने महिला इकाई की अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं दीं।
Tags
शिवपुरी