महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार गठन को लेकर पहली बार एक साथ बैठक की और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई. इसकी जानकारी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दी. मुख्यमंत्री बनने के लिए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने अपनी सहमति दे दी है. बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है, जो मुद्दे शेष रह गए हैं उन पर बातचीत करेंगे.
बैठक में सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तीनों दलों के नेताओं ने अपनी सहमति दे दी. बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि कई मुद्दों को उठाया गया. पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है, कुछ मुद्दे बाकी रह गए हैं जिन पर बातचीत करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर बातचीत जारी है.
Tags
देश