खदान माफियाओ का वन अमले पर जानलेवा हमला, फाडे सिर, डिप्टी रेंजर सहित 5 घायल


शिवपुरी - शिवुपरी जिले के करैरा क्षेत्र के जंगलो में जहां अवैध उत्खन्न और परिवहन को रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर खदान माफियाओ ने डिप्टी रेजंर और उनके अमले पर जानलेवा हमला कर दिया। हथियारो से लैस होकर आए माफियाओ ने वन विभाग के कर्मचरियो को बचने का कोई मौका नही दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर और उनके साथियो को गम्भीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरूवार की रात अमोला सब रेंज प्रभारी मोहन स्वरूप गुप्ता को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग करमई के जंगल से अवैध पत्थर का उत्खन्न परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर डिप्टी रेंजर अपने अमले के साथ मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर बताए गए स्थान पर निकले। बताया गया हैं। कि जब तक यह वन विभाग का अमला जंगल में पहुंचता उससे पहले ही यह अवैध पत्थरो से भरा ट्रेक्टर-ट्रॉली वन अमले का रास्ते में ही मिल गया। अमले को देखते ही खन्न माफिया ने इस ट्रेक्टर को नावली गांव के अंदर मोड लिया और इसी पूरी घटना की जानकारी ट्रेक्टर के ड्रायवर ने अपने मालिको को मोबाईल पर दी। वन अमला इस ट्रेक्टर का पीछा करते हुए नावली गांव में पहुंचता उससे पूर्व ही खन्न माफियाओ की एक स्कॉर्पियो से वन विभाग की गाड़ी का रास्ता रोककर उडनदस्ते के चालक पर 315 बोर का कट्टा तान दिया और उसमे से सरिया, लाडिया और धार-धार हथियारो से लैस होकर लगभग 5 माफिया उतरे और धार-धार हमला करने लगें। वन विभाग के कर्मचारिया सहित रैंजर गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया गया की वन विभाग के कर्मचारियों को कुछ करने का मौका मिलता तब तक उत्खन्न माफियाओं ने एक साथ मिलकर हमला वोल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म