इमरान की पार्टी के पूर्व MLA ने की मोदी-शाह की तारीफ, नागरिकता बिल को बताया तोहफा


नागरिक संशोधन बिल पास होने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं और सिखों में एक आशा की किरण जगी है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बदौलत इन लोगों को अब भारतीय नागरिकता का तोहफा मिला है.
बलदेव सिंह ने कहा, 'काफी लंबे अरसे से भारत में रह रहे शरणार्थी सरकार की और देख रहे थे कि कब उनको भारत की नागरिकता मिलेगी, लेकिन अब ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बदौलत मुमकिन हो सका है. जिन्होंने इन लोगों को भारतीय नागरिकता का तोहफा दिया है. बलदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान एक इस्लामी राष्ट्र है. इसी तरह बांग्लादेश भी इस्लामी राष्ट्र है और सऊदी अरब भी इस्लामी राष्ट्र है. इन देशों में रहने वाले हिंदू सिख कहीं और नहीं जा सकते. वह सिर्फ भारत में ही आ सकते हैं, जिसको वह अपना घर मानते हैं.
वहीं बलदेव सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया, जिनकी बदौलत यह बिल संसद में पास हुआ. बलदेव सिंह ने कहा कि इसका असर कुछ ही दिनों में देखने को मिलेगा. वहीं आज देश के कोने-कोने में रहने वाले शरणार्थी खुशी मना रहे हैं कि आखिर वह दिन आ ही गया जिसका उनको लंबे समय से इंतजार था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म