अवैध रेत फडो को प्रशासन का खुला संरक्षण, हजारों ट्रॉली रेत का अवैध भण्डारण


कोलारस -बदरवास- जिले में रेत के ठेको के बीच प्रशासन द्वारा जगह-जगह रेत के भरे डम्फर एवं टेक्टर ट्रॉलियों से कोलारस एवं बदरवास का पुलिस थाना भर रहा है। दूसरी ओर कोलारस से लेकर लुकवासा एवं बदरवास में रेत का कारोवार करने वाले करीब आधा सेंकडा लोगों द्वारा बिना रॉल्टी एवं बिना जीएसटी के अवैध रूप से खुलेआम रेत का कारोवार किया जा रहा है। कोलारस से लेकर बदरवास तक संचालित अवैध रेत के फडो पर हजारों ट्रॉली रेत मैन रोड से लेकर कॉलोनियों में फड संचालकों द्वारा जमा कर रखी है। जो आम लोगों को तो दिखाई देती है। किन्तु प्रशासनिक अधिकारियों के पास इतना समय नहीं है। कि वह फड संचालकों से पूछें की आपके पास रेत खरीदने की रॉल्टी तथा वेचने के लिये जीएसटी नम्बर का बिल है या नहीं पुलिस थानों को अवैध रेत परिबाहन करने वाले बाहनों से भरने वाले राजस्व के अधिकारियों के पास फडों की जांच करने का समय नहीं है। अथवा दाल में कुछ काला है। एक समय कोलारस में नायव तहसीलदार द्वारा रेत के फडों पर छापामार कार्यवाही की थी। उसके बाद से राजस्व के अधिकारियों द्वारा अवैध फडों को खुला संरक्षण देने के कारण रॉल्टी के साथ-साथ जीएसटी के रूप में टैक्स की चोरी फड संचालको द्वारा खुलेआम करने के साथ-साथ शासकीय भूमि का भी अवैध फडों का संचालन करने में उपयोग किया जा रहा है। कुल मिलाकर अवैध परिबाहन करने वाले बाहनों से पुलिस थानों को भरने वाले राजस्व के अधिकारी फड संचालको को शासकीय जमीन से लेकर रॉल्टी एवं जीएसटी टैक्स चोरी करने का खुला खेल,खेल रहे है। और जनप्रतिनिधि अवाज उठाने की जगह मौन साधे हुये है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म