प्रशासन को अवैध फड दिखाई नहीं देते अथवा कुछ लेन देन का है। मामला



कोलारस - कोलारस से लेकर बदरवास के बीच संचालित करीब आधा सेंकडा के आस पास फड  संचालकों की हम बात कर रहे है। जिनके द्वारा निजी एवं शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके रॉल्टी एवं टैक्स चोरी करके फडों का संचालन मेैन रोड से लेकर अवैध भण्डारण कॉलोनियों मेें हजारों ट्रॉली करके फडों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। खनिज विभाग के अधीन आने वाली खनिज संपदा को रॉल्टी चोरी के कारण राजस्व के अधिकारी स्वयं के भ्रष्टï बाबूओं पर अंकुश लगाने की जगह खनिज विभाग के काम में जुटे हुये है। क्या उन राजस्व का माल लूटने वाले अधिकारियों को फड संचालकों द्वारा अवैध रूप से भण्डारित की गई रेत पर कार्यवाही करने का अधिकार नहीं है। अथवा लेन देन का कुछ मामला है। यह साफ रूप से दिखाई देता है कि राजस्व के भ्रष्टï बाबूओं पर कार्यवाही करने की जगह राजस्व के अधिकारी खनिज विभाग के काम में आखिर इतनी रूची क्यों दिखा रहे है। और अवैध रूप से खुलेआम चलने वाले फड जिनके पास न तो जमा रेत की रॉल्टी है। और न ही वेचने के लिये जीएसटी नम्बर इसके बाद भी राजस्व अधिकारियों के सामने खुलेआम अवैध फड संचालित हो रहे है। जोकि राजस्व अधिकारियों पर सबाल खडा तो करते ही है। जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होने की बू आती है। क्योंकि वह मौन साधे हुये है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म