कोलारस - कोलारस पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल एवं कोलारस एसडीओपी श्री अमरनाथ वर्मा के निर्देश अनुसार कोलारस थाना प्रभारी सतीश चौहान द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा बुधवार-गुरूवार की मध्य रात्रि एक ट्रक में भरकर ले जा रहे 50 बैलों को छुडा कर ट्रक और आरोपियो को पकडने में सफलता प्राप्त की बताया जा रहा है। कि इन कटटू बाहनों को पुलिस की आंखों में धूलझौकर कुछ नामी गिरानी लोग अपनी प्राईवेट गाडी से आगे-आगे चलते है। और कटटु बाहन को शहर की सीमा से बाहर निकाले का ठेका लेते है। लेकिन आज मीडिया कर्मियों की सुचना पर कोलारस पुलिस ने सफलता प्राप्त की जानकारी के मुताबिक रात्रि में मीडिया के लोगो की सतर्कता के चलते कोलारस पुलिस को सूचना मिली थी कि रात्रि 2 बजे ट्रक क्रमांक आर.जे.09 जी.वी.8747 में भारी मात्रा में बैलो को भर की दिनारा की तरफ से गुना ले जाया जा रहा है।थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान से टीम बना कर ट्रक को रूकवाकर चैक किया । तो ट्रक में 50 बैल भरे हुये थे। बताया जा रहा है। कि यह बैलो से भरे कटटु बाहन को शिवपुरी से भरकर जिले के कुछ लोग मिलकर पार करते है। हालाकि संबंधित आरोपियों एवं ट्रक पर मामला दर्ज हो जाने की बात कोलारस पुुलिस द्वारा बताई जा रही है।
Tags
कोलारस