सिंध नदी के रपटे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौके पर मौत


कोलारस - कोलारस के ग्राम गोरा टीला के बीच बने सिंध नदी के रपटे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक अरविन्द पुत्र मुन्ना आदिवासी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम टीला चक्र का है। प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक वॉवीराजा चौहान निवासी टीला चक्र का बताया गया है। ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर की स्टेरिंग में फस कर मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत अरविन्द आदिवासी ट्रैक्टर ट्राली लेकर ग्राम गौरा से अपने ग्राम टीला चक जा रहा था तभी ग्राम गोरा टीला के बीच में सिंध नदी पर बने रपटे की ढलान से ट्रैक्टर ट्राली बैक में धडक गए जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनबैलेंस हो गए और ट्रैक्टर ट्राली खाई में जा गिरे ट्रैक्टर की  स्टेरिंग मैं फसने से ट्रैक्टर चालक अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करने के लिये कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनो को सौंपते हुए मामला दर्ज कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म