हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव- भाजपा जिला अध्यक्ष बनाने के लिये रायसुमारी की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। शिवपुरी भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा प्रदेश संगठन एक सप्ताह के अंदर करने की जानकारी भाजपा के सूत्रों से प्राप्त हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ-साथ कोलारस मण्डल के दो अध्यक्षों सहित जिले के शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा भी जिला अध्यक्ष की घोषणा के साथ होने की जानकारी प्राप्त हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष वर्तमान में कोलारस परगने के ग्राम खरैह निवासी सुशील रघुवंशी है। जिनका अध्यक्षी कार्यकाल सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आला नेताओं को साथ लेकर चलने का रहा है। जिसके चलते जिला अध्यक्ष के लिये करीब एक दर्जन भाजपा के कार्यकर्ताओं में से सुशील रघुवंशी का नाम पुन: मजबूती के साथ दिखाई दे रहा है। जिलेभर से एक दर्जन के आस-पास भाजपा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिये प्रयासरत है। जिनमें से एक का जिला अध्यक्ष बनना तय है। शेष को भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी अथवा जिला कार्यकारणी में शामिल किया जा सकता है।
भाजपा से जिला अध्यक्ष के लिये इन कार्यकर्ताओं के नाम- भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये रायसुमारी से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से सम्पर्क के सहारे शिवपुरी जिलेभर के करीब एक दर्जन के आस-पास कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिये प्रयासरत है। भाजपा का अगला जिला अध्यक्ष वही होगा जोकि सभी कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेत्रत्व को साथ लेकर चल सकेगा संगठन ऐसे ही कार्यकर्ता को पार्टी का अगला जिला अध्यक्ष बनायेगी। इस प्रक्रिया में सुशील रघुवंशी सफल सावित हुये है। इसी कारण उनका नाम पुन: जिला अध्यक्ष के लिये सबसे आगे दिखाई दे रहा है। भाजपा से जिला अध्यक्ष के लिये इन कार्यकर्ताओं के नाम दिखाई दे रहे है। जिनमें सुशील रघुवंशी, राजू बाथम, धैर्यवर्धन शर्मा, सोनू विरथरे, सुरेन्द्र शर्मा, भानू दुवे, हरिओम राठौर सहित करीब एक दर्जन के आस-पास भाजपा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिये अपनी दावेदारी रायसुमारी से लेकर प्रदेश स्तर से प्रयासरत है।
Tags
कोलारस
