कोलारस में विशाल भण्डारे के साथ सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं भागवत जी का समापन



कोलारस - कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर स्थित रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में 5 दिसम्बर को श्री गणेश पुजन,कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं भागवत कथा के साथ रात्रि के समय बाहर से पधारे हुये कलाकारों द्वारा धर्म के आधार पर रंगमंच का कार्यक्रम बीते 9 दिनों से रामेश्वर धाम परिवार के मुखिया श्री राकेश पाराशर एवं मठाधीश श्री मुकेश पाराशर एवं रामेश्वर धाम परिवार द्वारा आयोजित विशाल सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के साथ 108 ब्राहा्रणों के द्वारा भागवत कथा का आयोजन यज्ञाचार्य श्री रामकुमार जी शास्त्री एवं श्री सुखदेव जी महाराज द्वारा कराया गया जिसमें कथा वाचक के रूप में कु. नन्दनी भार्गव द्वारा प्रतिदिन दोपहर के समय भागवत कथा का रसपान कोलारस नगर के लोगों को कराया जा रहा था। जिसका समापन शुक्रवार को विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ । सहस्त्र चण्डी महायज्ञ होने के कारण रामेश्वर धाम परिवार द्वारा व्यक्तिगत रूप से कोलारस नगर के किसी व्यक्ति को आमंत्रण न देते हुये माईक द्वारा समस्त कोलारस वासियों को कार्यक्रम एवं भण्डारें में आमंत्रित किया गया था। जिसमें कोलारस नगर एवं आस पास से हजारों लोगों ने शुक्रवार की दोपहर से देर रात्रि तक सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण किया । 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म