कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र बदरवास थाना क्षेत्र के कस्बे से आ रही है। जहां बताया जा रहा हैं कि बदरवास से शिवपुरी की ओर आ रहे एक ट्रेक्टर के पीछे चली आ रही दो बाईक चलती ट्रॉली में घुस गई।जानकारी के अनुसार इस हादसे में दोनो बाईको पर सवार तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेजा गया है। गुरूवास शाम लगभग 8 बजे बदरवास से शिवपुरी की ओर एक ट्रेक्टर ट्रॉली आ रहे थे। बदरवास कस्बे में आरा मशीन के पास साक्षी गार्डन के सामने इस ट्रेक्टर की ट्रॉली में पीछे से आ रही 2 बाईके एक साथ जा टकराई। इस हादसे में 3 युवको के गम्भीर रूप से घायल। घायलो को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थय केन्द्र से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया गया है।
Tags
कोलारस