पत्रकारों के कार्यक्रम में बिजली बंद होने पर सहायक यंत्री निलंबित 


धार -  पत्रकारों के कार्यक्रम के बीच अचानक बिजली का बंद हो जाना धार शहर के बिजली वितरण सहायक यंत्री को भारी पड़ गया। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लि.के कार्यपालन निदेशक ने सहायक यंत्री निमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में उन्हें राजगढ़ में पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को डिग्री कॉलेज में धार जिला पत्रकार संघ के आयोजन 'शब्द समागम' के दौरान बिजली में अवरोध हुआ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल थे। कार्यक्रम के बीच बिजली बंद हो जाने को लेकर वे काफी रुष्ट हुए। जिस वक़्त बिजली बंद हुई एडीजी (पुलिस) वरुण कपूर अपना उद्बोधन दे रहे थे। श्री बघेल ने जानकारी दी कि विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को इस अव्यवस्था की जानकारी दी गई थी, जिस पर ये कार्रवाई हुई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म