कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाने को काफी लम्बे समय बाद एक सक्रिय थाना प्रभारी मिला बदरवास थाने की जिम्मेदारी ठीक प्रकार से न संभाल पाने के कारण पुलिस अधीक्षक भी काफी परेशान थे। कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा की 6 सदस्यि पुलिस टीम में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक और सक्रिय थाना प्रभारी को बदरवास थाने की कमान बुधवार को जारी किये गये एक मात्र फेरबदल के क्रम में दूसरा आदेश जारी किया गया जिसमें बदरवास थाना प्रभारी रहे कटारे को लाईन तथा शिवपुरी से मनीष शर्मा को बदरवास पुलिस थाने की कमान संभालने का आदेश दिया गया जिसका पालन करते हुये मनीष शर्मा ने बुधवार को बदरवास पुलिस थाने में आकर अपनी आमद दर्ज कराई मनीष शर्मा बदरवास से पहले कोलारस के ही तेंदुआ में थाना प्रभारी रहे उसके बाद काफी लम्वे समय तक लोकायुक्त की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग द्वारा किये गये फेरबदल में बिगत दिनों शिवपुरी लाईन में रहकर पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुये जिम्मेदारी का निर्बाहान कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक का विश्वास जीतने के कारण मनीष शर्मा को बदरवास पुलिस थाने की कमान संभालने का एक मात्र आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को जारी किया गया जिसके क्रम में मनीष शर्मा बदरवास के थाना प्रभारी का कामकाज संभाले हुये है। मनीष शर्मा को काफी लम्वे अंतराल के बाद पुन: कोलारस परगने में थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने पर पत्रकारगणों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में हरीश भार्गव प्रधान संपादक, शीलकुमार यादव संपादक, विशोक व्यास संपादक, अजेय राज सक्सैना, राजू यादव, केदार गोलिया, राकेश शर्मा, राहुल दुवे, विजय शर्मा पत्रकार, सूरज गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, शाकिर खान, किरन शर्मा, अनंत सिंह जाट, दीपक वत्स, सूरज यादव, राहुल शर्मा,जयकुमार झा, धु्रव यादव सहित कोलारस बदरवास क्षेत्र के पत्रकारगणों ने बदरवास थाने की कमान संभालने पर शर्मा को बधाई एवं पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी कोलारस का आभार व्यक्त किया है।
Tags
कोलारस
