कोलारस - कोलारस के ग्राम लुकवासा चौकी में आने वाले लुकवासा बड़े मंदिर के पास रहने वाली मोना पुत्री गोविंद सैन उम्र 20 वर्ष ने परिवार की तंग हाली के चलते युवती की सगाई हो जाने के बाद विवाह की चिंता को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाह को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच युवती ने बुधवार-गुरूवार की मध्य रात्रि साडी का फंदा लगाकर अत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है। कि युग्ती ने अपने घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ पर साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया जब सुबह उठते ही युवती के परिजनों ने यह मंजर देखा तो गम का माहौल निर्मित हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा एवं स्टाफ ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
Tags
कोलारस
