हनी ट्रैप केस: आधी रात को डांस बार, पब और होटल पर छापा


प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले का खुलासा करने वाले इंदौर के स्थानीय अखबार के मालिक जितेंद्र सोनी के ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा है. जितेंद्र सोनी लगातार हनी ट्रैप मामले में जेल की हवा खा रहीं महिलाओं के साथ नेताओं-अधिकारियों की तस्वीरें जारी कर रहे थे.
डांस बार और होटल पर छापा
मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को आधी रात के बाद इंदौर स्थित एक होटल, एक डांस बार और एक पब में छापा मारा था. रिपोर्ट के मुताबिक ये डांस बार और होटल जितेंद्र सोनी के हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के इस हनी ट्रैप कांड ने भोपाल से लेकर इंदौर तक सियासत में सनसनी मचा दी थी. इस मामले में 18 सितंबर को एमपी पुलिस ने भोपाल और इंदौर से 5 महिलाओं गिरफ्तार किया था. इन महिलाओं पर राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट और सरकारी अधिकारियों का ब्लैकमेल करने का आरोप है. आरोप है कि चुपके से रिकॉर्ड की गई सेक्स वीडियो के जरिए इन लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म