कोलारस के बामौर सडक दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मचाया उत्पात, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया माहौल शांत

1575283805027420-1

देवेन्द्र शर्मा - बदरवास-बदरवास के ग्राम बामौर में भाजपा नेता के बेटे देवराज की संचालित क्रेशर पर चल रहे डंपर से डंपर संचालक द्वारा आज डंपर से एक्सीडेंट किया जिसके कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक का नाम भगवत पाल पुत्र कन्हैयाराम उर्म 25 निवासी घुरवार सिलाई मशीन सुधारने का काम करने ग्राम बामौर मे जा रहा था  पीछे से डम्पर ने टक्कर मार दी मौके पर ही मोत हो गई गांव बालों ने प्रधानमंत्री सडक पर जाम लगा दिया था मोके पर ही पुलिस पहुंची तब जाम खुला गुस्साऐं लोगो ने बदरवास मेें लगया जाम। देवराज क्रेशर पर कार्य करने वाले डंपर से खतरनाक एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है जिसका बामोर गांव पर एक्सीडेंट हुआ हैै रोज की तरह सिलाई मशीन सुधारने का कार्य करने के लिए बामोर गांव जा रहा था तभी तेज रफ्तार से गिट्टी से भरा हुआ डंपर क्रेशर की तरफ से आया और उस व्यक्ति पर जोर से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तभी किसी व्यक्ति ने बदरवास थाने को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची डंपर गिरफ्तार किया जा चुका है एवं ड्राइवर फरार  बताया जा रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की जिससे गाड़ी का मालिक कौन है ड्राइवर कौन है जिसकी जांच  की प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देवराज क्रेशर पर कार्य करने वाला डंपर जो कि तेज गति एवं लापरवाही से चला रहा था और  तेज गति से टक्कर मार दी जिससे उस व्यक्ति की डंपर से टक्कर लगते ही मौके पर मौत हो गई। पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक के पुत्र राजकुमार का क्रेशर है जिसकी ऑफिस में आक्रोशित  भीड़ ने ऑफिस में आग लगा दी एवं तोडफ़ोड़ की बामौर क्रेशर पर गुस्साए लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म