जिला अध्यक्ष सहित रन्नौद एवं खरई मण्डल अध्यक्षों की घोषणा इसी सप्ताह होने की संभावना



कोलारस - भाजपा संगठन में मण्डल अध्यक्षों के चुनावों की प्रक्रिया के बाद जिला अध्यक्ष के चुनावों की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। केवल जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होना शेष है। भाजपा से जिला अध्यक्ष के लिये सुशील रघुवंशी पुन: जिला अध्यक्ष के दावेदार के रूप में प्रमुखता के साथ दिखाई दे रहे है। इनके अलावा आधा दर्जन भाजपा के कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष की दावेदारी पेश कर चुके है। उनमें प्रमुख दावेदारों के रूप में राजू बाथम, सुरेन्द्र शर्मा, धैर्यवर्धन शर्मा, भानू दुवे, हरिओम राठौर, आलोक विंदल, रामस्वरूप रिझारी के अलावा कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष के लिये प्रयासरत है। इनमें से एक को जिला अध्यक्षी तो शेष को प्रदेश अथवा जिला कार्यकारणी में शामिल कर सभी को साधने का कार्य भाजपा संगठन कर सकता है।

कोलारस परगने के दो मण्डल अध्यक्षों में रन्नौद से सुरेन्द्र लोधी, खरई से कुवेर रावत प्रमुख दावेदार - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले पांच मण्डल अध्यक्षों में से कोलारस, बदरवास, लुकवासा मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पूर्व में जिले के अन्य मण्डल अध्यक्षों के साथ कर दी गई जबकि खरई एवं रन्नौद मण्डल के अध्यक्षों की घोषणा उम्र के बंधन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की खीचतान के चलते नहीं हो सकी रन्नौद मण्डल से भाजपा के कई कार्यकर्ता प्रयासरत है। किन्तु सुरेन्द्र लोधी का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में खरई मण्डल से भी कई भाजपा कार्यकर्ता प्रयासरत है। किन्तु कुवेर रावत का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहा है। हो सकता है। भाजपा संगठन जिला अध्यक्ष के साथ शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दे अथवा नये जिला अध्यक्ष के बनने के बाद जिला कार्यकारणी तथा शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा बाद में भी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म