मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर MP में संजीवनी क्लीनिक, मिलेंगी 120 तरह की दवाएं मुफ्त

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संजीवनी क्लीनिक का किया उद्घाटन (फोटो-Twitter/@INCMP)
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक की तरह मध्य प्रदेश सरकार ने भी संजीवनी क्लीनिक खोलने की दिशा में कदम उठाया है. शुरुआत में ये क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत कस्बाई और शहरी क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों के पास खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को इंदौर के निपानिया क्षेत्र में राज्य के पहले संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'स्वास्थ्य ऐसा विषय है, जो समाज के प्रत्येक तबके के हर आयु वर्ग वाले लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. हम शहरी क्षेत्रों के साथ आदिवासियों की बसाहट वाले दूरस्थ इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाएंगे.' संजीवनी क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर राज्य के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट और कुछ अन्य मंत्री भी उपस्थित थे.
208 संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे
अफसरों ने बताया कि राज्य के प्रमुख कस्बों और शहरों के कुल 208 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे. इनमें से 88 क्लीनिक मार्च 2020 तक शुरू हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि ये स्वास्थ्य केंद्र सरकारी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे.
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने इंदौर के निपानिया में “संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक” का शुभारंभ किया।

—संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक के माध्यम से प्रदेश की जनता को 68 से अधिक तरह की नि:शुल्क जाँच और 120 से अधिक प्रकार की दवाइयाँ मुफ़्त मिलेगी।

मुफ़्त उपचार की शुरू पहल,
स्वस्थ्य काया से बेहतर कल।
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
77 people are talking about this
संजीवनी क्लीनिक में सामान्य ओपीडी परामर्श, गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण और संक्रामक बीमारियों के इलाज की सेवाएं मिलेंगी. इनमें कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे गंभीर रोगों की जांच की सुविधा भी रहेगी. अफसरों ने बताया कि संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की निःशुल्क जांच होंगी और 120 तरह की दवाएं मुफ्त दी जाएंगी.
संजीवनी एक्सप्रेस योजना
इससे पहले, मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए चल रहे प्रयासों के क्रम में जननी एक्सप्रेस और संजीवनी एक्सप्रेस योजना के खराब वाहनों को बदलने की कवायद शुरू की गई थी. इसके तहत जननी एक्सप्रेस योजना में शामिल 45 एंबुलेंस की जगह नए वाहनों को शामिल किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 अक्टूबर को जननी एक्सप्रेस की 45 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. मुख्यमंत्री का कहना था कि राज्य सरकार का लक्ष्य आम आदमी की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर वृद्धि है. हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश में नागरिकों को हर सुविधा मिले. एक ऐसा वातावरण प्रदेश में बने, जिसमें हर वर्ग खुश रहे और हमारा प्रदेश खुशहाल बने.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म