कोलारस-कोलारस के ग्राम रिजौदा में शा.प्रा.वि. के परिसर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में चल रहे योग शिविर का शनिवार को यज्ञ हवन कर समापन हुआ। जिला योग प्रचारक विशाल आनंद ने शिविर के अंतिम दिवस समस्त युवा व ग्राम के प्रबुद्ध जन के सहयोग से हवन का आयोजन कर सभी को नियमित योगा कक्षा चलाने का संकल्प दिलाया।इस हवन में सभी बडचड कर सहयोग कर हवन किया। योग प्रचारक ने ग्राम समिति का गठन कर समिति प्रभारी व सह समिति प्रभारी (रवि रघुवंशी व केतु रघुवंशी)का दायित्व दिया व योग शिक्षक के लिए जितेंद्र,शिवकुमार,दीपक,आकाश आदि को नियुक्त किया साथ ही सदस्यों में नरेश,भोला,आशीष,दीपक,आशू शामिल रहे। सभी के सहयोग से ग्राम में योग जागरण रैली निकाल योग के संदेश को जन जन व घर घर तक पंहुचाया। शिविर के समापन के अन्त में कहा योग करें रोज करें,करें योग रहे निरोग।
Tags
कोलारस
