कोलारस में आयोजित किरार सम्मेलन में गरजे-शिवराज सिंह
कोलारस - कोलारस में उत्सव वाटिका में शनिवार को किरार महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और किरार महासभा के संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोलारस में आयोजिस किरार सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लिया। किरार महासभा के कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर अन्त तक शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस को कोसते नजर आये। कोलारस में किरार महासभा के मंच से शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चिंता मत करना कि वह मुख्यमंत्री नहीं है इसी के क्रम में वोले मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर हूॅं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पडता मध्यप्रदेश की जनता मेरी थी और मेरी रहेगी। आप चिंता ना करें आपका मामा अभी भी है। आप और हम मिलकर कांग्रेस के पाप की लंका को जलाकर राख करेंगे। आप लोग तैयार हो संघर्ष के लिए। पहले लडाई गुना में, अशोकनगर में फिर शिवपुरी में करेंगे। जनता को न्याय दिलाएंगे और सरकार को रसातल में मिलाएंगे। जानकारी के अनुसार किरार महासभा के आयोजित सम्मेलन के इस कार्यक्रम में भाजपा सहित पूरे जिले के किरार महासभा के लोगों सहित लगभग 3 हजार लोग शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए पहुंचे।
Tags
कोलारस
