भिंड में सड़क हादसा, 6 लोगों को मौत

मरने वालों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल (सांकेतिक तस्वीर)
मध्य प्रदेश के भिंड में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया यहां के एनएच-92 पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं. हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है नेशनल हाईवे-92 पर कंटेनर और कार की भिडंत में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल हो गया. हादसा नेशनल हाईवे-92 पर बिरखड़ी गांव के पास हुआ. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया. मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.दरअसल, गुरुवार की दोपहर एक अल्टो कार ग्वालियर से भिंड की तरफ जा रही थी. कार में तीन महिला, दो पुरुष और एक बच्चा सवार थे. कार जैसे ही बिरखड़ी गांव के पास पहुंची, तभी भिंड की तरफ से आ रहे कंटेनर से कार की सामने से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद जहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कंटेनर भी सड़क पर पलट गया. इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार और एक बच्चे समेत चार लोगों ने गोहद अस्पताल में दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. मौके पर पहुंची गोहद चौराहा पुलिस ने सभी शव उठवा कर गोहद अस्पताल भेज दिए. साथ ही क्रेन की सहायता से कंटेनर और कार को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म