प्रभात झा के छोटे पुत्र की शादी,राष्ट्रपति प्रधानमंत्री भी पहुंचे

Sandhyadesh
ग्वालियर- दिल्ली - भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सासंद प्रभात झा के छोटे पुत्र अयत्न झा का शुभ विवाह बीती रात्रि 22 जनवरी को नई दिल्ली के अशोका होटल में संपन्न हुआ। इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह,केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी.नडडा सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से आये राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उद्योगपति,केन्द्रीय मंत्रियांे ने नवयुगल जोड़ी को शुभकामनाएं दी। महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री लगभग आधा घंटा विवाह स्थल पर रहे।  ज्ञातंव्य है कि प्रभात झा के छोटे पुत्र अयत्न झा का शुभविवाह कलकत्ता निवासी डा. कुशेश्वर झा की पुत्री शुभ्रा के साथ बीती रात संपन्न हुआ। विवाह समारोह के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,प्रकाश जावडे़कर,अनुराग ठाकुर,वी.के. सिंह,महेन्द्र नाथ पांडेय,शाहनबाज हुसैन,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,भगत सिंह कोश्यारी अवधेशानंद महाराज,बाबा रामदेव ,अर्जुन मुंडा,संजय राउत,किरण खेर,श्याम मंदिर कमेटी रजि. के कोषाध्यक्ष श्याम सिंह चैहान आदि ने उपस्थित होकर वर वधू को आर्शीवाद दिया।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म