आगरा। सीएए पर देशभर में विपक्षी पार्टियां सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अपने बड़े नेताओं को सीएए के समर्थन में माहौल बनाने के लिए मैदान में उतार दिया है. बीजेपी के सभी बड़े नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सीएए को लेकर लोगों के बीच जा रहा है और लोगों को इससे होने वाले फायदे को गिना रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आगरा पहुंचे और सीएए के समर्थन में बोलते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा.नड्डा ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे पार्टी नेतृत्व तब मिला है, जब देश का प्राधिनित्व मोदी कर रहे है. आगरा के लोगों ने आज की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. देश की ऐसी स्थिति रही हमें आजादी तो मिली पर जो फैसले हुए वो फैसले देश के लिए घातक साबित हुई.श्श् उन्होंने कहा, श्श्मोदी जी के नेतृत्व में इन 8 महीनों में जो कुछ आजादी के समय में गलत हुआ था, आजादी के समय में जिसको ठीक करने की हिम्मत किसी की नहीं रही, लेकिन जब ये ताकत मोदी जी को मिली, जो काम 70 साल से लटके हुए थे वो काम पूरे हुए है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, हमें मोदी जी ने सदियों के लिए आराम दे दिया है. एक फैसला हुआ था कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हो, ये ऐसा फैसला था जिससे सबसे ज्यादा नरसंहार हुआ, लोग अपना घर, संपत्ति छोड़कर भारत आये. महात्मा गांधी ने 1947 में कहा था कि इन लोगों को नौकरी देने की जिम्मेदारी सरकार की है. जवाहर लाल नेहरू ने 1950 में कहा कि कंसॉल्ड्रित रिलीफ फंड से इन लोगों को राहत दी जाए. मनमोहन सिंह ने 2003 में कहा था कि बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है उन्हें भारत में बसाना चहिये. पाकिस्तान में 1947 में हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई की आबादी 27 प्रतिशत थी, अब 3 प्रतिशत रह गई है.
Tags
देश