इंदौर । कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, महापौर मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान सुमित्रा महाजन ने राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के बारे में कहा कि उन्हें झांसी की रानी बनने की क्या जरूरत थी। कार्यकर्ता तो मंदिर परिसर में खड़े थे। कलेक्टर क्यों वहां गई। उन्होंने कहा माफिया के नाम पर अत्याचार किया तो भाजपा सहन नहीं करेगी।