आवास योजना के लाभ से तक वंचित होते गरीब हितग्राही
कोलारस-कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली करीब 2 दर्जन ग्राम पंचायतों में रहने वाले गरीबों को आवास योजना का तक लाभ अभी तक नहीं मिला है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में तो सरपंच सचिव रोजगार सहायक तक खुलेआम आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए रुपए मांगते है। कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में मनमानी,लापरवाही खुलकर दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत अनंतपुर , देहरदासडक़, पाडोदा, मोहराई, पचावली, रिजोदा सहित अन्य पंचायतों में जमकर सरपंच और सचिव और रोजगार सहायकों की मनमानी स्पष्ट दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायतों में 2015-16 में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए सभी कार्यों में फर्जी बिल वाउचर फर्जी फर्मो के बिल लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। साथ ही पंच परमेश्वर योजना में 2014 में आवंटित बजट को फर्जी बिल बाउचरों के माध्यम से सरपंच सचिव और रोजगार सहायकों ने ठिकाने लगा दिया है और मनरेगा में कराए गए कार्यों में फर्जीमजदूरो के खाते बैंकों में खुलवा कर शासकीय राशि मजदूरों के नाम से डालकर फर्जीवाड़ा हुआ है आवास योजनाएं भी गरीब हितग्राहियों को लाभ नहीं दिया गया आज भी जनसुनवाई से लेकर जिला पंचायत के कार्यालय में प्रतिदिन गरीब हितग्राही आवास योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग के शिकायती आवेदन दे दे कर परेशान है परंतु गरीब हितग्राहियों को आज भी आवास योजना से वंचित रखा गया है।
Tags
कोलारस