सरपंच-सचिव देखते ही देखते बन गए लखपति
कोलारस-कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली करीबन 2 दर्जन ग्राम पंचायतों में जमकर मनमानी भ्रष्टाचार चल रहा है ग्राम पंचायतों में पदस्थ रहे अधिकांश सचिव दूसरी पंचायतों में पदस्थ हो चुके हैं। इनके द्वारा जमकर मनमानी की गई है। ग्राम कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जमकर फर्जीवाड़ा चल रहा है विकास की जगह विनाश हो रहा है ग्राम पंचायतों में फर्जी फर्मो के बिल वाउचर लगाकर हितग्राहियों के नाम लिखकर पैसा सरपंच सचिव रोजगार सहायक अपने पास रख रहे है ग्राम पंचायतो मैं खुलेआम सचिव रोजगार सहायक द्वारा आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए रुपए तक मांगे जा रहे हैं। ऐसी अधिकांश शिकायतें आला अधिकारियों के पास भी आई परंतु मामला नोटिस देने के बाद दबा दिया जाता है। कुल मिलाकर इन ग्राम पंचायतों में जाकर निर्माण कार्य कार्यों से लेकर आवास योजना शासकीय भवनों वृद्धावस्था पेंशन मनरेगा के तहत बनाए गए मजदूरों की बारीकी से जांच की जाए तो बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा निकल कर इन ग्राम पंचायतों का सबके सामने आ सकता है।
Tags
कोलारस
