कोलारस - कोलारस क्षेत्र के ग्राम पचावली में नि: शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच भर्ती शिविर का आयोजन किया गया गुना जिले से पधारे डॉ श्री अनिल मिश्रा ने बताया कि 27 महिला व पुरुष को मोतियाबिंद होने की बजह से गुना भर्ती व ऑपरेशन के लिए भेजा गया व 150 लोगो को यही आंखों की जांच कर निशुल्क दवा व ड्राप वितरण किये गए । इस सफल आयोजन करने के लिए विशेष योगदान गोविंद सिंह दांगी सरपंच पचावाला संगेश्वर तथा समस्त ग्रामवासियों का रहा साथ ही उनका सहयोग किया ग्राम पचावली सरपंच श्रीमती उत्तरा गिर्राज सिंह दांगी,डॉ श्री अजय भारत गुना, वीरेंद्र सिंह दांगी, बलवीर सिंह दांगी सहित पचावली भागीलाल शर्मा, प्राण सिंह दांगी, कर्मवीर सिंह दांगी, नेपाल सिंह दांगी सहित अन्य लोगों द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया।
Tags
कोलारस
