पल्स पोलियो अभियान में कर्मचारी संघों की सक्रियता सराहनीय - शर्मा


कोलारस-जिला शिवपुरी में राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई । इस क्रम में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ शासकीय वाहन चालक संघ के संयुक्त प्रयासों से 31 नंबर कोठी के पास आंगनवाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए. एल .शर्मा डीपीओ डीके सुंद्रियाल अभियान प्रभारी सुनील जैन उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर एवं अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर की गई इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 1995 में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ किया गया इसकी असाधारण उपलब्धि टीका लगाने वालों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा लगाई गई ऊर्जा समर्पण एवं कठोर प्रयास है आज कर्मचारी संघों ने इस कार्यक्रम के जरिए सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं पश्चात सभी ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की दो बूंदे पिलाई आयोजन में अमूल्य समय देकर इस की शोभा बढ़ाने एवं उत्साह वर्धन के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव अरविंद कुमार जैन वाहन चालक संघ जिलाध्यक्ष बाबू खान ने किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म