मध्यप्रदेश-मध्यप्रदेश के रीवा में मंगलवार सुबह तकरीबन 6 बजे गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड की छत से एक प्रेमी जोडी, युवक-युवती ने लगाई छलांग जानकारी के अनुसार डाॅक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। युवती के दोनों पैर दोनों हाथ टूटे वहीं युवक के हाथ टूटने के साथ-साथ सीने में गम्भीर चोट लगी है। गंभीर चोट चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत है।करीब 2 घंटे तक नहीं पहुंची मौके पर पुलिस। जानकारी के अनुसार घटना अमहिया थाना क्षेत्र की है।