जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में कमी लाएं। अधिकारी प्रतिदिन समय निकालकर शिकायतों को स्वयं देखें और सही जवाब भरवाए। शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए और एल-1 स्तर पर ही शिकायत का निराकरण करने का प्रयास करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एच.पी.वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीएल पत्रों का जवाब समय पर भेजें। प्रभारी मंत्री, अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों के लिए एक रजिस्टर संधारित करें और उन पर समय पर कार्यवाही करें। बैठक में सीईओ श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय पर हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म