
पिछोर - दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल गुरूवार को करीब दोपहर 12 बजे के आसपास पिछोर निवासी मनीष मिश्रा का इलाज के दौरान देहांत हो गया हैं। एसआई मनीष मिश्रा पुत्र श्री रमाकांत मिश्रा निवासी पिछोर बीते कई दिनों से बीमार थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया और लगातार 11 दिन के इलाज के बाद गुरूवार को करीब दोपहर 12 बजे इन्होंने हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। मनीष मिश्रा गुना की पुलिस लाइन में पदस्थ थे। जिनका लाइन से केंट थाना तबादला भी हो गया था लेकिन मनीष मिश्रा जी ने बीमारी के चलते केंट थाने पर आमद नही दी थी। शुक्रवार को पिछोर में अपने निवास से सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा जी की अंतिम यात्रा निकलेगी
Tags
पिछोर