अपनी ही नवजात बेटी को लेकर कुएं में कूंदी माँ, कुएं की मोटर में फंसी साडी हाथ से छुटी लाडो - कुएं में लटकी मां


अपनी ही नवजात बेटी को लेकर कुएं में कूंदी माँ, कुएं की मोटर में फंसी साडी हाथ से छुटी लाडो - कुएं में लटकी मां 
पिछोर - पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक मां अपनी नवजात को लेकर कुंए में कूंद गई। मां की साडी कुंए में लगी मोटर में फंस गई। जिससे वह लटक गई,लेकिन उसकी लाडो उसके हाथ से छूटकर पानी में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया गया कि ख्याली जाटव की मानसिक रूप से बीमार पत्नि भावना जाटव सुबह 5 बजे अपनी 13 दिन की बेटी को लेकर कुंए में कूंद गई। भावना की साडी कुंए में लगी मोटर में फंस गई और उसकी बेटी उसके हाथ से छूटकर कुंए में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कुंए में लटकने के बाद भावना ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे परिजनो की नींद खुली और वह दौडकर कुंए की ओर भागे। बताया जा रहा हैं कि ढाई घंटे की मेहनत के बाद नवजात लाडो को निकला गया। बाद में मां को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म