कोलारस में डेमों की सौगात दिलाने पर मिश्रा का अभिनंदन 14 को


कोलारस में डेमों की सौगात दिलाने पर मिश्रा का अभिनंदन 14 को 

कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र में किसानों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए उप चुनाव के दौरान किए गये वायदे को पूर्ण कर क्षेत्र में बनबाए गए सिंध नदी पर अनेक स्टॉप डेम एवं मैदानी क्षेत्र में डेम बनवाए जाने से किसान भाईयों को खेत तक पानी पहुंचाने में सफल हुए हैं। जिससे किसान को अच्छी उपज पैदावार होने से खुश नजर आ रहे हैं। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए और खुश होकर कोलारस अनुविभाग के किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा पूर्व सिंचाई मंत्री एवं विधायक दतिया नरोत्तम मिश्रा का अभिनंदन समारोह 14 फरवरी को सुबह 10 बजे बदरवास के पास बिजरौनी रोड़ सिंध नदी किनारे बाबू सिंह यादव रिजौदी वालों के फार्म हाऊस पर किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म