शुक्रवार को सिंधिया के साथ मंत्री सुनेगें कोलारस में लोगो की समस्याऐं




शुक्रवार को सिंधिया के साथ मंत्री सुनेगें कोलारस में लोगो की समस्याऐं 

कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया शुक्रवार 14 फरवरी को अशोकनगर से खतौरा, ऐजवारा, सजाई तिराहा, पचावली, देहरदा तिराहा, पूरणखेड़ी होते हुये कोलारस गायत्री कॉलोनी, पुलिस थाने के पास होकर जगतपुर कोलारस में दोपहर 3 बजे डाक बंगला में पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनेगें तथा इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रहेगें । जिनके द्वारा आम लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जायेगा। कोलारस के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने कोलारस परगने के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ग्राम तरावली पहुंचकर सिंधिया जी का स्वागत करने तथा तरावली से कोलारस तक सिंधिया जी के साथ आने की अपील की है साथ ही कोलारस परगने के समस्त लोगों से पूर्व विधायक महेन्द्र यादव एवं कांग्रेस नेता गोलू गौड़ ने अपनी समस्याओं को हल करने के लिये कोलारस के डाक बंगला पर शुक्रवार की दोपहर पहुंचकर हल करने   का अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म