झिरियन सरकार पर मनेगा 20 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा, श्री रामकथा के साथ होंगे 1008 सुन्दर काण्ड पाठ

झिरियन सरकार पर मनेगा 20 फरवरी से महाशिवरात्रि महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा, श्री रामकथा के साथ होंगे 1008 सुन्दर काण्ड पाठ 

Image result for shankar ji ki murti
कोलारस- कोलारस नगर के प्राचीन सिद्घ स्थल झिरियन सरकार हनुमान मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जायेगा। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 20 फरवरी से 2 मार्च तक श्री रामकथा, श्रीमद् भागवत कथा, 1008 सुन्दर काण्ड पाठ होंने जिसका शुभारम्भ 20 फरवरी को नगर के श्री सिद्घ गणेश रोधे गोपाल जी मंदिर राई की पौर दरवाजे से कलश यात्रा के साथ किया जायेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसी क्रम में 2 मार्च को कन्या पूजन एवं 2 मार्च से 8 अप्रेल तक 1008 सुन्दर काण्ड पाठ होंगे। महंत शंकर दास जी महाराज के सान्निध्य में कथा व्यास परमपूज्य जगदीश प्रसाद अवस्थी ऐजवारा वाले एवं श्री राम कथा प्रवक्ता साध्वी उमा मानसमणि फटिक सिला आश्रम चित्रकूट, साध्वी कृष्णा मानसकिंकरी श्रीधाम बृन्दावन के श्रीमुख से रामरस वर्षा झिरियन सरकार पर होगी। झिरियन सरकार के महंत श्री शंकरदास जी महाराज ने धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर धर्म लाभ अवश्य लें। इस संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील अशोक शर्मा, भानू पारीक, केदारी विंदल, मोहन अग्रवाल, नाथू सिंह भदौरिया, कैलाश पाण्डेय, रविन्द शिवहरे, रामजीलाल धाकड, दीपक शिवहरे, यशपाल रावत, राजेन्द्र यादव, सोनू जादौन, पवन पाराशर, चन्द्रेश जोशी, लाडली गोयल, पर्शूराम महाराज, शिवकुमार सोनी, प्रमोद विन्दल, रामू रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, प्रमोद शर्मा, सोमनाथ शर्मा, परमाल सिंह जाट, बब्ली भट्नागर, कैलाश ओझा, पूरण पण्डित आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म