तीनों थानों की पुलिस टीम द्वारा सिद्घपुरा में महिला आरोपी सहित 200 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

तीनों थानों की पुलिस टीम द्वारा सिद्घपुरा में महिला आरोपी सहित 200 लीटर कच्ची शराब पकड़ी 

कोलारस- कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिद्घपुरा में मंगलवार को बडी मात्र में कच्ची शराब कोलारस पुलिस एवं बदरवास पुलिस व लुकवासा चैकी की पुलिस टीम द्वारा 200 लीटर कच्ची शराब जिसकी कीमत लगभग 20000 रूपये है साथ ही करीब 25000 रूपये की लागत की कच्ची शराब बनाने की सामाग्री बरामद की गई । मौके पर कच्ची शराब के साथ आरोपी महिला लक्ष्मी पत्नि जसवंत कंजर आयु 30 साल निवासी सिद्घपुरा लुकवासा को गिरिफ्तार किया गया। पुलिस  थाना कोलारस द्वारा आरोपी महिला पर अपराध क्रमांक 55/2020 धारा 34(2) के तहत मामल दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले में कोलारस पुलिस की मुख्य भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म