शनिवार 29 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर


कोलारस-कोलारस नगर की समाजसेवी संस्था जैन मिलन द्वारा दिनांक 29 फरवरी शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जैन मिलन कोलारस के अध्यक्ष वीर सौरभ जैन द्वारा बताया गया । कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले रक्तदान शिविर के तहत इस वर्ष दिनांक 29 फरवरी शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन उत्सव वाटिका ए.बी. रोड कोलारस पर किया जा रहा है। रक्तदान को जीवनदान के बराबर माना गया है। पीडित मानवता की सेवा रक्तदान करने के लिए रक्तदान से बढकर कोई कार्य नहीं है। चिकित्सकों द्वारा भी बताया जाता है। कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। संस्था द्वारा नगर के लोगों से अधिक से अधिक यूनिट रक्तदान करने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म