आज शिवपुरी पहुंचेंगे 64 टन वजनी और 28 फुट लंबे हनुमान जी प्रयागराज संगम में करेंगे स्नान


शिवपुरी - शिवपुरी में  9 फरवरी को भीलवाड़ा से बड़ी टेलर पर यात्रा संयोजक महंत श्री बाबू गिरि जी महाराज के नेतृत्व में  रवाना हुई 64 टन वजनी 28 फुट ऊंची अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी की विशाल प्रतिमा जो रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पूजन भजन के साथ प्रारंभ हुई यात्रा आज गुरुवार 20/2/ 2020 शाम को शिवपुरी पहुंचेगी जहां शिवपुरी में स्वागत के लिए हिंदू समाज हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे यात्रा गुरुवार की शाम को शहर के फतेहपुर रोड पर स्थित गीता पब्लिक स्कूल पर रात्रि विश्राम करेगी तत्पश्चात 21/2 /2020 शुक्रवार को प्रात 9:00 बजे वहां से यात्रा प्रारंभ होकर फतेहपुर रोड ,बाईपास ,नवाब साहब रोड ,होते हुए स्थानीय तात्या टोपे समाधि स्थल कैला माता मंदिर पर धर्मप्रेमी बंधुओं को दर्शनार्थ यात्रा का पड़ाव होगा तत्पश्चात 3:00 बजे यात्रा राजेश्वरी रोड होते हुए गुरुद्वारा चौक माधव चौक जहां पर जानकी सेना के द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा कमला गंज होते हुए शगुन वाटिका नवग्रह मंदिर के पास  पर शाम को 7:00 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा महा आरती के साथ यात्रा का विश्राम होगा अगले दिन 22/2 /2020 को यात्रा अपने अगले पड़ाव झांसी की ओर प्रस्थान करेगी सभी हिंदू संगठन में समस्त हिंदू समाज एवं धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध है कि यात्रा का यथासंभव स्वागत करें और हनुमान जी के दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त करें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म